1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRCTC : भारतीय रेलवे ने चार साल बाद बदला वेबसाइट का डिजाइन, जोड़े ये नए फीचर

भारतीय रेलवे ने 2014 के बाद अब 2018 में चार साल बाद अपनी वेबसाइट के डिजाइन में बदलाव किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 30 May 2018, 6:48 PM IST

irctc

IRCTC : भारतीय रेलवे ने चार साल बाद बदला वेबसाइट का डिजाइन, जोड़े ये नए फीचर

मुरादाबाद। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए यह खबर बड़े काम की हो सकती है। वहीं मुरादाबाद समेत वेस्ट यूपी के लोगों के लिए भी यह खबर जरूरत की हो सकती है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने अपनी वेबसाइट www.irctc.co.in पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल में कुछ बदलाव किए हैं।

यह भी पढ़ें : निपाह वायरस ‘एक जानलेवा बीमारी’ इन तीन चीजों को तो भूलकर भी न खाएं, जा सकती है जान

जिसके चलते अब वेबसाइट पहले की तरह नहीं बल्कि नए डिजाइन में दिखेगी। रेलवे ने अपनी वेसबाइट को काफी साफ-सुधरा और यूजर फ्रेंडली बनाया है। वहीं इस बार पोर्टल में नया फीचर जोड़ा गया है। जिससे अब लोगों को बिना लॉगिन किए ही ट्रेनों की टाइमिंग, सीट उपलब्धता आदि की जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें : जानिए, क्यों बढ़ रही इतनी गर्मी और क्या इससे राहत मिल पाएगी

पुरानी वेबसाइट पर ही नई का ऑप्शन

अभी रेलवे की वेबसाइट लॉगिन करने पर पुरानी ही वेबसाइट खुलकर आती है। लेकिन इसपर नई वेबसाइट पर जाने का लिंक दिया गया है। जिसपर क्लिक करते ही नई वेबसाइट खुलकर आ जाती है। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगामी 15 दिनों तक नई व पुरानी दोनों ही वेबसाइट पर टिकट बुक हो सकेंगे। लेकिन 15 दिन बाद सिर्फ नई वेबसाइट के जरिए ही टिकट बुक होंगे।

यह भी पढ़ें : कार के अंदर छूट जाए चाबी तो इन ट्रिक से एक मिनट में दरवाजे करें अनलॉक

15 दिन तक चालू रहेंगी दोनों वेबसाइट

उत्तर रेलवे के पीआरओ नितिन चौधरी का कहना है कि विभाग द्वारा नई वेबसाइट लॉन्च की गई है। जिसके साथ अभी 15 दिन तक पुरानी वेबसाइट भी चालू है। लेकिन 15 दिन बाद सिर्फ नई वेबसाइट के जरिए ही टिकट बुक हो सकेंगे। इसका कारण यह भी है कि 15 दिनों के अंदर लोगों को सुझावों को ध्यान में रखकर नई वेबसाइट में शामिल किया जाएगा। वहीं मुरादाबाद में रहने वाले नितिन शर्मा कहते हैं कि रेलवे की नई वेबसाइट काफी अच्छी है और पहले कुछ भी करने के लिए लॉगिन करना होता था। लेकिन अब बिना लॉगिन के भी जानकारी मिल रही है।

यह भी पढ़ें : अगर आपको खाना है 'मैंगो फ्लेवर' समोसा तो यहां आईए, मिलेंगे 28 प्रकार के समोसे

क्या है नई वेबसाइट की खासियत

बता दें कि रेलवे ने 2014 के बाद अब 2018 में चार साल बाद अपनी वेबसाइट के डिजाइन में बदलाव किए हैं। नई वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली बनाने के साथ ही लोगों को कई तरह की सुविधाएं भी दी गई है। इसमें उपभोक्ता अपनी सुविधा के हिसाब से वेबसाइट का फोंट साइज घटा या बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही इस वेबसाइट पर सीट की उपलब्धता की जानकारी, वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की संभावना की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा वेबसाइट पर टूर पैकेज, टैक्सी बुकिंग, होटल बुकिंग समेत कई सुविधा दी गई है।