17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकान से कब्जा हटवाने गए जेई के साथ हुआ कुछ ऐसा, जाना पड़ा जेल

महिला से कब्जा हटवाने के लिए जेई को खानी पड़ रही है दर-दर की ठोकरें  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 25 Feb 2018, 2:33 PM IST

moradabad

रामपुर. सिविल लाइन कोतवाली में अपने मकान से कब्जा हटवाने गए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात जेई और उनकी पत्नी को लेने के देने पड़ गए। पुलिस उलटा उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अधिकारियों की माने तो दोनों कोर्ट परिसर के सामने हंगामा कर रहे थे। जिसकी वजह से उन्हेें गिरफ्तार किया गया है। वहीं पीड़ितों ने पुलिस पर मकान कब्जाने वाली महिला से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात जेई वीरेंद्र और उनकी पत्नी काफी समय से मकान से कब्जा हटवाने का प्रयास कर रहे है। पीड़ित के मुताबिक उनका मकान कोतवाली सिविल लाइन इलाके के गंगापुर कालोनी में है। कुछ साल पहले एक महिला ने मकान को किराए पर लिया था। लेकिन बाद में महिला ने मकान पर कब्जा कर लिया। जिसको लेकर पीड़ित कोतवाली गए। आारोेप है कि यहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

उल्टा इंजीनियर पति और पत्नी पर कार्रवाई पुलिस कीी तरफ से की गई। पुलिस का कहना है कि जेई और उनकी पत्नी कोर्ट परिसर में हंगामा कर रहे थे। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: फूलन देवी के हत्‍यारोपी राणा ने नहीं लिए दहेज के लिए 31 लाख रुपये, पूर्व बसपा विधायक की बेटी से की शादी

पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस मकान कब्जाने वाली महिला से मिली हुई है। वह काफी समय से मकान खाली नहीं कर रही है, जबकि मकान से कब्जा हटवाने के लिए दर—दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। पीड़ितों ने महिला पर कई संगीन आरोप भी लगाए है। कोतवाली कोतवाल आशीष शुक्ला ने बताया कि
मकान पर कब्जा करने वाली महिला कोर्ट गई हुई है। जिसको लेकर कोई अग्रिम आदेश पुलिस के पास नहीं है। उन्होंने बताया कि आदेश आने के बाद ही केाई कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Holi 2018: होली में बन रहा है यह संयोग, ऐसे पूजा करने पर मिलेंगे अच्छे परिणाम