1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सप्रेस ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगने से घबरा गए यात्री, कारण पता लगा तो करने लगे तारीफ

काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर काठगोदाम एक्सप्रेस के लोकोपायलेट ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Sep 2018, 2:39 PM IST

train

एक्सप्रेस ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगने से घबरा गए यात्री, कारण पता लगने पर करने लगे तारीफ

रामपुर। काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर काठगोदाम एक्सप्रेस के लोकोपायलेट ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। वहीं जंगल में अचानक एक्सप्रेस के रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी घबरा भी गए। हालांकि बाद में जब यात्रियों को पता चला की रेलवे फाटक के बूम की चकली टूटने को लेकर रेलवे गेट कीपर ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का इशारा किया गया तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। 10 से 15 मिनट के बाद रेलवे गेट कीपर ने बूम साइड जंजीर बांधकर काठगोदाम को आगे रवना किया।

यह भी पढ़ें : 'इनके' पास आया ऐसा फोन कि पुलिस महकमे में भी मच गया हड़कंप

दरअसल, घटना रेलवे जंक्शन रामपुर से पांच किमी दूर नैनीताल काठगोदाम रेलवे ट्रेक के सी 2 गेट की है। जहां पर काठगोदाम एक्सप्रेस की सूचना रेलवे गेट कीपर को मिली तो उसने तुरंत बूम को डाउन करने की कोशिश की, तभी अचानक से गेट की बूम की चकली टूट गई। चकली टूटते ही गेट कीपर ने एक्सप्रेस ट्रेन को आते देख लाल झंडी दिखाई। जिसके बाद लोकोपायलेट ने काठगोदाम एक्सप्रेस के इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को रोक दिया। इसी दौरान रेलवे गेट सीटू के गेट को बूम की जगह लोहे की जंजीरें बांधकर एक्प्रेस को पास कराया गया।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में इतिहास दोहराने में जुटे अमर सिंह, इनकी बढ़ी मुसीबत

रेलवे गेट संख्या सी टू के गेट कीपर ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। घंटे भर के अंदर रेलवे कर्मचारी दूसरी चकली लगा देंगे, ताकि आगे से कोई दिक्कत ना हो। उसके लिए मैं अभी संबंधित कर्मचारियों को बुला रहा हूं और घंटे भर के भीतर इसे ठीक कराने की कोशिश करूंगा। जिससे की किसी भी ट्रेन की आवाजाही में कोई दिक्कत ना हो और ना ही किसी राहगीर को यहां रुकना पड़ेगा। काठगोदाम एक्सप्रेस दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुई थी, जो रामपुर जक्शन होते हुए काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर जक्शन से 5 किलोमीटर ही चली थी कि अचानक उसे 10 से 15 मिनट के लिए रुकना पड़ा था।