5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KBC: अमिताभ बच्चन के सामने बैठेंगी मुरादाबाद की अर्पिता यादव, परिजनों में ख़ुशी की लहर

मुख्य बातें शहर के गुरहट्टी इलाके में रहतीं हैं अर्पिता दिव्यांग बच्चों के लिए संस्था चलाती हैं उनके संघर्ष की कहानी भी एपिसोड में दिखाई जाती है
less than 1 minute read
Google source verification
arpita_yadav.jpg

मुरादाबाद: दुनिया भर में पीतल के लिए मशहूर मुरादाबाद में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। जिसमें नया नाम शहर के गुरहट्टी इलाके में रहने वाली अर्पिता यादव का जुड़ गया है। अर्पिता KBC के सीजन 11 में हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी। उनके परिवार में ख़ुशी की लहर है। ये एपिसोड तीन सितम्बर को प्रसारित होगा। परिजन उनके अधिक से अधिक रकम जीतने की दुआ कर रहे हैं।

तेलंगाना साइबर क्राइम ब्रांच पहुंची नोएडा, 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक ठगी करने वाली कंपनी की सील

संघर्ष की कहानी प्रसारित होगी

KBC के सीजन में इस बार मुरादाबाद से अर्पिता यादव ने पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। अर्पिता गुरहट्टी पर रहती हैं और जीवन में कड़े संघर्ष से सफलता पाई है। आजकल वे दिव्यांग बच्चों के लिए काम करती हैं। उनके संघर्ष की कहानी भी एपिसोड में दिखाई जाएगी। अर्पिता के हॉट सीट पर पहुंचने पर उनके परिजनों में ख़ुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई दी है। लेकिन अनुबंध के चलते अभी उन्होंने कुछ बताने से इनकार कर दिया है।

Big Breaking- इस वजह से सुबह-सुबह पति ने बुटीक चलाने वाली पत्‍नी को मार दी गोली, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया

परिजन उत्साहित

एपिसोड तीन सितम्बर को प्रसारित होगा, जिसको लेकर परिजन बेहद उतसाहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि अर्पिता अधिक से अधिक रकम जीत कर आएंगी।