27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather: मुरादाबाद मंडल सहित आसपास के जिलों में हो सकती है बूंदाबादी, जानें आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मुरादाबाद मंडल और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हो सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification
Know how the weather will be in UP today

UP Weather: मुरादाबाद मंडल सहित आसपास के जिलों में हो सकती है बूंदाबादी।

UP Weather Update Today: यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। ये बदलाव ठंडक का एहसास कराने लगा है। पिछले कुछ दिनों में तटवर्ती जिलों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। साथ ही बाकी जिलों में भी न्यूनतम तापमान में कमी आई है। इसके साथ ही दिन के समय तेज धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी भी देखने मिल रही है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान जहां 18 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं अधितकम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि अभी सब साफ है। इसलिए अभी जैसा चल रहा है वैसा आगे भी जारी रहने वाला है।

मुरादाबाद मंडल में बदलाव का असर दिख रहा है। दिन में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, रात का पारा 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग