17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Warriors: दो साल की बेटी को आंचल में छुपा ये महिला सिपाही करवा रही लोगों से लॉकडाउन का पालन

Highlights -पति आरपीएफ में तो खुद पुलिस में है तैनात -महिला थाने पर लगी हुई है ड्यूटी -लोगों से करा रहीं हैं बेटी के साथ लॉकडाउन का पालन -महिला थाना के अन्य कर्मचारी भी करते हैं सपोर्ट

2 min read
Google source verification
mahila_sipahi.jpg

मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए फ्रंट पर मोर्चा संभाले डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ पुलिस भी कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। कुछ ऐसी ही तस्वीर में मुरादाबाद में भी सामने आई है। जिसमें वर्दी पहने महिला सिपाही अपनी ड्यूटी के साथ मां का फर्ज भी पूरा कर रही है। जी हां महिला थाना में तैनात कांस्टेबल प्रीति अपनी दो साल की बेटी के साथ लोगों से लॉक डाउन का पालन करवा रहीं हैं। यही नहीं थाना स्टाफ भी उनकी मदद पूरी करता है। चूंकि पति भी आरपीएफ में तैनात है तो बेटी को अकेले सँभालने की जिम्मेदारी भी उसी पर आ पड़ी है।

Corona के खिलाफ जंग के बीच हड़ताल पर गया पैरामेडिकल स्टाफ, बोले- घर चलाने को नहीं है पैसे

पति भी आरपीएफ में है तैनात
महिला सिपाही प्रीति की ड्यूटी महिला थाने पर लगी है। यहा से गुजरने वाले वाहन और पैदल जाने वाले लोगो से लॉक डाउन में घर में रहने और मास्क लगाने के जागरूक कर रही है। लेकिन सड़क से गुजरने वाला व्यक्ति महिला सिपाही को अपनी दो साल की बेटी देवांशी के साथ ड्यूटी कर देखता है, तो लोगो यही कहते है कोरोना की इस जंग में यह महिला सिपाही खाकी वर्दी का और मां का फर्ज एक साथ निभा रही है। दरसल सिपाही प्रीति के पति मनोज तोमर भी आरपीएफ में मुरादाबाद में कार्यरत है। मनोज की की डियूटी रात में चल रही है लेकिन एक दो दिन से स्वास्थ ठीक नहीं है। जिसकी वजह से दिन में बेटी का ठीक से ध्यान नही रख पा रहा है। जिस कारण देवांशी मम्मी को याद कर बार बार रोने लगती है। इसीलिए प्रीति अपनी बेटी को अपने साथ ड्यूटी पर ले आती है। महिला थाने में भी थाना इंचार्ज ज्योति सिंह व बाकी महिला सिपाही भी थोड़ी थोड़ी देर सब बच्चे का मन बहला देती है।

Moradabad: कोरोना पॉजिटिव पति को सौंप दिया था पत्नी का शव, रिपोर्ट आने के बाद गांव में दहशत

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग