
Leopard attacked a farmer in Moradabad
Leopard attacked a farmer in Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में किसान मलखान सिंह खेत पर काम कर रहे थे। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसान को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीण डर का माहौल है।
बता दें कि तेंदुए के हमले से एक किसान जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार वह खेत पर काम कर रहे थे। तभी किसान पर अचानक छुपे तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किसान का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। चीख पुकार होने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने डंडे लेकर आ गए। जिसके बाद तेंदुआ भाग गया। घटना से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगवाए जाने की मांग की है।
Updated on:
18 Mar 2025 02:53 pm
Published on:
18 Mar 2025 02:53 pm
