
मुरादाबाद. लव जिहाद को लेकर बरेली के बाद अब मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती का धर्म परिवर्तित कराकर कोर्ट मैरिज करने कांठ तहसील के उपरजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे जोड़े को देख बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौका मिलते ही युवक तो भाग निकला। वहीं कार्यकर्ताओं ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की। पहले तो पुलिस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करती रही, लेकिन देर रात युवती की मां की तहरीर पर राज्य सरकार के कानून के तहत केस दर्ज कर लिया। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 के तहत दर्ज हुआ यह मुरादाबाद का पहला मामला है।
बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को प्रेमी युगल कांठ तहसील में रजिस्टर्ड शादी के लिए उपनिबंधक के कार्यालय पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही बजरंग दल के जिला सहसंयोजक मोनू विश्नोई कार्यकर्ताओं के साथ उपरजिस्ट्रार के कार्यालय पहुंच गए। जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और कागजी कार्रवाई को ठप कर दिया। इसी बीच मौका मिलते ही शादी करने आया युवक राशिद मौके से भाग निकला। इधर, हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले आई। थाने पहुंचकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का मामला बताते हुए केस दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस टालती रही।
पुलिस की सूचना के बाद युवती के माता-पिता भी थाने पहुंच गए। इस दौरान युवती की मां ने बताया कि राशिद और उसका भाई सलीम उनकी बेटी को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहे थे। दोनों बेटी को बहला-फुसलाकर कांठ तक ले आए। इस मामले में कांठ थाना प्रभारी अजय कुमार गौतम का कहना है कि युवती की मां की तहरीर पर राज्य सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।
देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही थी युवती
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजनौर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती देहरादून में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान वह पार्लर में काम करने वाले कांठ निवासी राशिद के संपर्क में आ गई। युवक राशिद ने युवती का धर्म परिवर्तन कराते हुए उससे शादी करने की योजना बनाई थी। उसी योजना के तहत युवक देहरादून से युवती को साथ लेकर कांठ पहुंचा था।
Published on:
06 Dec 2020 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
