11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बुरी खबर “मिशन पीएम मोदी अगेन” कार्यक्रम में आधी से ज्यादा कुर्सियां रहीं खाली,देखें वीडियो

कार्यक्रम में आधी से ज्यादा कुर्सियां खालीं रहीं। ये हाल तब है जब सूबे और केंद्र में भाजपा की सरकार है।
less than 1 minute read
Google source verification
moradabad

Exclusive: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बुरी खबर “मिशन पीएम मोदी अगेन” कार्यक्रम में आधी से ज्यादा कुर्सियां रहीं खाली,देखें वीडियो

मुरादाबाद: एक ओर भाजपा और उसके तमाम संगठन लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तमाम तरह के कार्यक्रम चला रहे हैं। वहीँ एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी तर्ज पर मुरादाबाद में शनिवार पंचायत भवन में मिशन मोदी पीएम अगेन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्य सभा सांसद अमर सिंह और राम जन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती बतौर अतिथि शामिल हुए। लेकिन हैरानी तब हुई जब कार्यक्रम में आधी से ज्यादा कुर्सियां खालीं रहीं। ये हाल तब है जब सूबे और केंद्र में भाजपा की सरकार है।

आधी कुर्सियां खाली

कम्पनी बाग़ के पंचायत भवन में मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकतर कुर्सियां ख़ाली ही पड़ी रहीं और 550 कुर्सियों वाले पंचायत भवन के हाल में गिने चुने लोग ही दिखाई दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन मोदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामविलास वेदांती ने की। जबकि इस कार्यक्रम में पूर्व सपा नेता और राज्य सभा सांसद अमर सिंह भी शामिल थे। लेकिन उसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाये जाने के लिए किये जा रहे इस कार्यक्रम में कुर्सियां ख़ाली ही पड़ी रह गयी।जो स्थानीय भाजपा इकाई की सक्रियता को लेकर सवाल उठाते हैं।