UP News In Hindi: पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सरकार में आजम खान को डिप्टी सीएम नहीं बनाया। उनका इस्तेमाल किया, उनकी कौम का वोट भी लिया, लेकिन जब हिस्सेदारी देने की बात आई तो पार्टी ने हिस्सेदारी नहीं दिया। वह आज जिस मामले में जेल में बंद हैं, समाजवादी पार्टी ने उनको फंसाया है। अगर सपा सरकार ने कानून के दायरे में रहकर काम किया होता तो आजम खान जेल में नहीं होते।