UP Politics News In Hindi: मुरादाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की अच्छी कानून व्यवस्था है। यहां अपराधियों के खिलाफ त्वरित और ठोस ढंग से कार्रवाई होती है। इसी कारण माफिया गिरोहों पर लगाम लगी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिल्ली रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित एक सेमिनार में भाग लेने आए थे।