
CG Rape Case: बहला-फुसलाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, 20 साल कैद की सुनाई गई सजा...(photo-patrika)
Jungle rape blackmail case up crime: यूपी के मुरादाबाद जिले के मूंडापांडे क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने मंगेतर और उसके बहनोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसे झांसे में लेकर जंगल में बुलाया गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप में यह भी बताया गया है कि बहनोई ने इस दौरान पूरी घटना का वीडियो बनाया और इसका उपयोग करके युवती को ब्लैकमेल करने की धमकी दी।
युवती ने पुलिस को बताया कि लगभग एक महीने पहले उसका उस युवक से रिश्ता तय हुआ था। इसी के बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई। आरोपी युवक ने उसे मिलने के बहाने अपने साथ बाइक पर गांव हटहट के जंगल में ले गया। वहां उसने युवती को बहला फुसला कर दुष्कर्म किया।
युवती के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपी युवक का बहनोई भी मौजूद था। उसने पूरे घटना का वीडियो बना लिया और रिश्ता बनाने के लिए 10 लाख रुपये मांगने की धमकी दी। बहनोई ने कहा कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो शादी नहीं होगी और वीडियो को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
मुरादाबाद पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर अफजाल, आबिद, इदरीस, खुर्शीद, मतीम, गुलशन, गुलनारा और खुशनेहरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
युवती ने कहा कि वह इस मामले में न्याय की पूरी उम्मीद रखती है। उसने पुलिस से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसके वीडियो का दुरुपयोग रोकने के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Updated on:
28 Aug 2025 04:40 pm
Published on:
28 Aug 2025 04:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
