6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद कैबिनेट मंत्री का बेटा बताकर सर्राफ से की ये डिमांड, जब पुलिस ने पकड़ा फिर उसके बाद….

Highlights खुद को पहले बताया मंत्री का बेटा फिर भतीजा बनकर पहुंच गया दुकान शक होने पर सर्राफ ने की शिकायत
less than 1 minute read
Google source verification
thagi.jpg

मुरादाबाद: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री के पुत्र के नाम पर एक शख्स ने सर्राफ से सोने की चेन की ठगी करने की कोशिश की। यही नहीं सर्राफ को फोन पर धमकाकर मंत्री का रिश्तेदार बनकर सर्राफ की दुकान पर भी पहुंच गया। जिस पर शक होने पर सर्राफ ने पुलिस को सूचना दी। जिसमें आज पुलिस ने आरोपी को चंदौसी से गिरफ्तार कर लिया।

यूपी: इस शहर में 9 फैक्ट्रियां तुरंत बंद करने के निर्देश, प्रदूषण विभाग ने लगाया एक करोड़ से अधिक का जुर्माना, जानिए क्यों

इस दिन का है मामला

मामला 22 सितम्बर का है, चंदोसी निवासी अभिषेक त्यागी नामक युवक ने खुद को कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह का बेटा बताते हुए बाजार गंज स्थित सर्राफ सचिन पर फोन किया। और सोने की चेन खरीदने की बात कही। यही नहीं खुद उनका रिश्तेदार बनकर दुकान पर चेन लेने पहुंच गया। लेकिन तब सचिन को कुछ शक हुआ और उसने चेन नहीं दी। और पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो गया था।

कब्रिस्तान में कर रहे थे ये काम, पुलिस ने मारा छापा तो यहां का नजारा देखकर रह गई दंग

की थी ठगी की कोशिश

आज पुलिस ने उसे चंदौसी से गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि युवक ने मंत्री के नाम से ठगी करने की कोशिश की। जिसे शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।