1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानकर आएगी हंसी बकरी चोरों पर था पांच-पांच हजार का ईनाम

पुलिस ने आज पांच पांच हजार के ईनामी दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनकी दहशत जिले भर के बकरी पालने वालों में थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 28 Apr 2018, 4:59 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: शहर की कटघर थाना पुलिस ने आज पांच पांच हजार के ईनामी दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनकी दहशत जिले भर के बकरी पालने वालों में थी। ये आये दिन बकरा बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इसीलिए ही इन पर इनाम भी घोषित किया गया था। यही नहीं ये गिरोह पीतल की सिल्लियां भी लूट लेता था। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया।

बड़ी खबरः पीएम के उद्दाटन से पहले ड्रीम प्रोजेक्ट पर कैग की नजर, रिपोर्ट तलब

घर में अकेली थी टीचर घुस आए चार नशेड़ी आैर फिर ...

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अफजाल और इकरार संभल के रहने वाले हैं। लेकिन दोनों ने गिरोह बनाकर जनपद में वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। इसमें अफजाल कटघर के देवपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर पीतल का काम करता था। लेकिन जब इसे पीतल की सिल्लियों की कीमत का अंदाजा हो गया तो इसने अपने साथी इकरार के साथ मिलकर पीतल की सिल्लियां लूटना शुरू कर दीं। इस बीच इन्होने एक व्यक्ति से इंडिका कार और दो कुंतल से अधिक पीतल की सिल्ली लूट ली। इसके बाद ये आये दिन बकरा बकरी चोरी करने लगे। ये लोग पहले जहां बकरा बकरी बंधे होते वहां इंडिका कार खड़ी कर देते और मौका देखते ही उन्हें पकड़ कर गाड़ी में डालकर रफूचक्कर हो जाते। इस तरह की वारदातें इन्होने जनपद के अलग अलग थानों में दीं।

IPL 2018: मैच के दौरान इस खिलाड़ी ने कर दी ये शर्मनाक हरकत, पड़ी फटकार

यूपी के इस जिले में पहली बार महिलाएं लगाएंगी चौके—छक्के

पुलिस ने इनसे पीतल की सिल्ली के साथ ही इंडिका कार और बकरा बकरी भी बरामद किये हैं। एसपी सिटी अंकित मित्तल के मुताबिक अभी इनसे और पूछताछ की जा रही है। कि इनके साथ कोई और तो नहीं काम कर रहा था। साथ ही इन्होने और किन किन घटनाओं को अंजाम दिया था।

यूपी के इस लाल ने यूपीएससी में लहराया परचम, देखें वीडियो

मिलिए सिविल सर्विस में 25वीं रैंक के इस युवक से

यहां बता दें कि लगातार बकरा बकरी गायब होने से उनके पालने वालों में भी इस गिरोह की दहशत हो गयी थी। जिस कारण पुलिस के लिए भी ये गिरोह सिरदर्द बन गया था। इसलिए इन पर इनाम भी घोषित कर दिया गया। और बमुश्किल आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए।