10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad: पुलिस ने डॉक्टरों पर हमले का मास्टर माइंड पहचाना, गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

Highlights बुधवार को नबाबपुरा में डॉक्टरों और पुलिस टीम पर किया था हमला डॉक्टर समेत तीन कर्मी हुए थे गंभीर रूप से घायल पुलिस ने मास्टर माइंड की पहचान की मास्टर माइंड डिल्लन ने ही लोगों को उकसाया था

2 min read
Google source verification
hamla.jpg

मुरादाबाद: बुधवार को शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर हमले के मास्टर माइंड को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। नबाबपुरा निवासी डिल्लन ने ही भीड़ को उकसाया था और बाद में फरार हो गया। उसकी पत्नी और बेटों ने भी छतों से पुलिस और डॉक्टरों पर पथराव किया था।

Coronavirus: देवबंद पूरी तरह से सील, सभी पास निरस्त, ड्रोन से की जा रही निगरानी

डिल्लन ही था मास्टर माइंड

पुलिस के मुताबिक डिल्लन पूजा के आयटम बनाकर केरल सप्लाई करता है। जांच में यह खुलासा हुआ कि डिल्लन ने ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को दिखाकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पैदा किया था। बुधवार दोपहर जब डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची थी उस वक्त भी डिल्लन ने बेटों शानू उर्फ सलीम और नदीम उर्फ राजू के साथ मिलकर भीड़ को जुटाया था। उसके इशारे पर ही भीड़ ने डाक्टरों और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फार्मासिस्ट को थप्पड़ मारने की शुरुआत भी डिल्लन और उसके लड़कों द्वारा ही की गई थी। इसके बाद उसने पत्नी शमीम बेगम व बेटी शबनम के साथ छतों से भी पथराव किया था। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक डिल्लन की लोकेशन मुरादाबाद-बिजनौर बार्डर पर मिली है। पुलिस अधिकारियों द्वारा टीम भी भेजी गई, लेकिन उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी।

हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी की फेसबुक पर की अश्लील टिप्पणी, पुलिस को दी आत्महत्या की चेतावनी

गिरफ्तार होंगे सभी

एसएसपी अमित पाठक के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही मास्टर माइंड डिल्लन को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने उसकी पत्नी शमीम बेगम और बेटी शबनम को गिरफ्तार कर लिया है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।