सीलिंग की कार्रवाईके साथ नगर में प्रचून की दुकानें, दवा की दुकानें और यहां तक की क्लीनिक भी बंद करा दिए गए हैं। बाहरी व्यक्तियों के आगमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध कर दिया गया है। देवबंद से अब कोई भी व्यक्ति ना ताे बाहर जा सकेगा और ना ही नगर से काेई बाहर जा सकेगा। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया जिलाधिकारी के आदेश पर देवबंद को पूर्ण रुप से सीज करने की प्रक्रिया शुक्रवार रात से ही शुरू कर दी गई थी जाे शनिवार सुबह तक पूरे कस्बे में लागू कर दी गई। नगर में प्रसार करा दिया गया है कि, 100 प्रतिशत लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लाेगाें से अपने घरों में ही रहने की अपील करते हुए कहा कि राशन वितरण, दूध, फल व अन्य सामानों की आपूर्ति लोगों के घरों पर ही की जाएगी