सच संस्था के अध्यक्ष संदीप पहल ने भी पीएमओ, मुख्यमंत्री कार्यालय, डीजीपी और डीएम को ट्वीट कर इसकी शिकायत की। डीएम ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। सीडीओ इशा दुहन, एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी को मौके पर जांच के लिए भेजा। तब तक ठेकेदार और सुपरवाइजर को शिकायत की जानकारी मिल गई। सड़े हुए आलू को डस्टबिन में डाल दिया गया। हालांकि सीडीओ को मौके पर जांच में कमियां मिली। डीएम के निर्देश पर सुपरवाइजर संजय को सस्पेंड करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद एमडीए सचिव को निर्देशित किया गया। प्रशासन में हड़कंप मच गया है।