3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली रेल हादसा: रेलवे ने जारी किये ये हेल्पलाइन नम्बर, ये ट्रेनें हो गयीं डाइवर्ट

मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली तीन गाड़ियों को डाइवर्ट कर दिया गया है। इसमें 3006 पंजाब मेल,4265 वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस और 4369 त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
moradabad

रायबरेली रेल हादसा: रेलवे ने जारी किये ये हेल्पलाइन नम्बर, ये ट्रेनें हो गयीं डाइवर्ट

मुरादाबाद: आज सुबह रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास बड़ा हादसा हो गया। न्यू फरक्का एक्सप्रेस 14003 के पांच डिब्बे इंजन समेत पटरी से उतर गए। जिसमें अब तक सात लोगों की मौत हो गयी जबकि 40 से अधिक घायल हैं। घटना करीब सुबह छह बजे की बताई जा रही है। इस रेल दुर्घटना अमे मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। फ़िलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। ऊतर रेलवे के पी आर ओ दीपक कुमार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गए हैं और उनके मुताबिक सभी घायलों को इलाज के लिए भिजवाया गया है। साथ ही दुर्घटना की जांच भी शुरू कर दी गयी है।

बड़ी खबर: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार कल, वेस्ट यूपी का ये तेजतर्रार नेता भी बनेगा मंत्री!

ये ट्रेनें डाइवर्ट

मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली तीन गाड़ियों को डाइवर्ट कर दिया गया है। इसमें 3006 पंजाब मेल,4265 वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस और 4369 त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा अगर जरूरत हुई तो ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है। कंट्रोल रूम मुरादाबाद में भी बनाया गया है। यहां से भी घटना के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

सावधान! अगर आप के बच्‍चों में भी दिख रहे हैं ये लक्षण तो वह इस बीमारी का है शिकार

ये हैं हेल्पलाइन नम्बर

मालदा—03512-266000,269055,9002074480

भागलपुर-06412422433,2421232

साहिबगंज-06436-222061,225384

जमालपुर-06344-243101

न्यू फरक्का-7595046555

मुरादाबाद-1072,2101

बरेली-05812558162,3101

नई दिल्ली-011 23341074,01123342954

वाराणसी-63733, 05422503814

लखनऊ-25606, 9794830975,9794830974

रायबरेली-05352213154

प्रतापगढ़- 0532220492

बड़ी खबरः इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का शानदार मौका, कम दामों पर निकली प्लाॅट की स्कीम

रेल मंत्री ने की मुआवजे की घोषणा


रेल दुर्घटना के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को रेलवे की तरफ से 5-5 लाख रुपये का मुआवजदा दिया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और सामान्य रूप से घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में नौकरी करने की चाह रखने वाले रहें सतर्क, NMRC जारी की एडवाइजरी
https://www.patrika.com/noida-news/nmrc-issued-an-advisory-for-job-seekers-vacancy-in-noida-metro-1-3543710/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social
रेल अधिकारी रवाना
ट्रेन फरक्का से चलकर रायबरेली होते हुए नई दिल्ली जा रही थी। तभी हरचंदपुर आउटर के पास गलत ट्रैक पर जाने की वजह से यह हादसा हो गया। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। मौके पर स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस पहुंच चुकी है। घायलों की संख्या का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल हादसे के बाद रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ट्रेनों को अलग रूट से भेजने की तैयारी है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग