3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के नाम से कैंटीन चलाने वाले बाबा ने दिया ऐसा बयान, सुनकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

राहुल गांधी कैंटीन में हुआ नया खुलासा जानकर चौक जायेंगे, कैंटीन संचालक ने राहुल गांधी के लिए कही बड़ी बाते  

2 min read
Google source verification
राहुल गांधी

राहुल गांधी के नाम से कैंटीन चलाने वाले बाबा ने दिया ऐसा बयान, सुनकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

उन्नाव. राहुल गांधी के नाम से कैंटीन चलाने वाले बाबा ने राहुल गांधी को सच्चा व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि राहुल का मन बहुत दयालु है। उनके अंदर छल कपट नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नाम ही कैंटीन शुरू किया गया है। श्री श्री 108 राजू बाबा गिरी महाराज निवासी वेथर थाना अचलगंज ने इस मौके पर राहुल नाम का अर्थ भी बताया। उन्होंने महात्मा गांधी के गांधी शब्द का भी उल्लेख किया और कहा गांधी का मतलब सबको साथ लेकर चलना होता है। वह भी यहां सबको साथ लेकर चल रहे हैं। कहने के लिए यह कैंटीन है, लेकिन यहां दिनभर भंडारा चला करता है। यहां जो दे दे उसका भी भला, जो न दे उसका भी भला की तर्ज पर काम होता है।बाबा ने बताया कि खाना के बदले पैसे की मांग किसी से नहीं होती है। जो स्वत: दे देता है। उसे रख लिया जाता है। उसके इस कार्य में चार सहयोगियों का सहयोग मिलता है। प्रमुख समाजसेवी उमाशंकर क्षेत्र में से एक है जिनका नाम समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मान से लिया जाता है। राहुल गांधी के नाम पर कैंटीन चलाने वाले बाबा ने बताया कि प्रमोद तिवारी से उनकी निकटता की रिश्तेदारी है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन उनके कैंटीन में खाना खा चुकी है।


राजू गिरी बाबा ने राहुल गांधी को दयालु हृदय बताया

राहुल गांधी कैंटीन आज चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के बीच राहुल गांधी के नाम पर कैंटीन संचालित होना राहुल गांधी की लोकप्रियता को दर्शाता है। परमट अखाड़ा जूना अनार आनंदेश्वर कानपुर के 64 वर्षीय श्री श्री 108 राजू बाबा गिरी ने राहुल गांधी के नाम पर कैंटीन का नाम रखने के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि राहुल का मतलब होता है राह चलते लोगों का कष्ट दूर करना और वह भी राह चलते लोगों की भूख मिटा रहे हैं। इसके लिए किसी से कोई पैसा नहीं लिया जाता है। रोजाना लगभग डेढ़ सौ दो सौ लोग खाना खाते हैं।


राजनीत से कोई मतलब नहीं

राजू बाबा ने बताया कि उनका राजनीति से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी का मन सच्चा है और दयालु है। इसलिए उनके नाम पर कैंटीन रखा गया है। इस कैंटीन में चाय ब्रेड पकोड़ा से लेकर दाल, चावल, सब्जी, रोटी सहित अन्य चीजें भी मिलती है। उनके कैंटीन में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी भोजन किया है। साक्षी महाराज द्वारा राहुल गांधी पर की गई प्रतिक्रिया पर राजू बाबा नाराजगी व्यक्त करते हैं और कहते हैं कि मांसाहार कौन नहीं करता। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के बड़े नेता का भी नाम लिया। फिलहाल उन्नाव रायबरेली मार्ग पर वेथर में स्थित राहुल गांधी कैंटीन आज लोगों के बीच अपनी उपस्थिति का एहसास करा रहा है और भूख को के लिए मां अन्नपूर्णा बन रहा है।

Story Loader