पीड़ित किशोरी के पिता ने मूंढापांडे थाने में शिकायत करते हुए बताया कि घटना16 जुलाई की है। शिकायतकर्ता की 19 वर्षीय बेटी दुकान पर धागा खरीदने गई थी। इस दौरान उसे गांव का दानिश ने एक घर में जबरन खींच ले गया,गया वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता घर पहुंची और आरोपी की धमकी की वजह से चुप्पी साधे रही। जिस पर परिवार वालों को कुछ शक हुआ। परिवार वालों ने गुमसुम रहने के बारे में जब जोर देकर पूछा तो उसने आप बीती बताई। जिसके बाद सभी के होश उड़ गए।