7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनावों में गठबंधन को लेकर अजित सिंह ने कही ये बात

महागठबंधन के सवाल पर अजित सिंह ने कहा की भाजपा की सरकार से आम आदमी तंग है सरकार को हटाने के लिए सभी पार्टियों का एकजुट होना आवश्यक है

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रमुख पार्टियों के साथ ही,छोटी पार्टियों ने भी अभी से अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ताकि वे भाजपा के खिलाफ बन रहे गठबंधन में जगह पा सकें। उसी में शामिल हैं राष्ट्रिय लोक दल पार्टी भी। आज पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह महानगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता में सूबे की योगी सरकार को कानून व्यवस्था के नाम पर जमकर घेरा।

तीन तलाक के बाद इद्दत पूरी कर ससुराल पहुंची पीड़िता हलाला को भी तैयार, लेकिन पति हुआ फरार

भारत बंद को लेकर यूपी के इस महानगर में अलर्ट मोड पर पुलिस

उन्नाव में भाजपा विधायक के भाई पर रेप का आरोप और पुलिस द्वारा मामले में कई गई लीपापोती पर रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने निशाना साधा और भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अजित सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में रेप पीड़िता को न्याय ना मिलना सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिखाता है। अजित सिंह ने कहा कि पुलिस को पहले मुकदमा दर्ज करना चाहिए था। लेकिन पुलिस जांच का बहाना बनाकर मामले को दबाने में लगी रही। वहां हालात ये बने की पीडिता के पिता की मौत हो गयी अब ये हत्या है या स्वाभाविक मौत इस पर जांच होनी चाहिए। लेकिन शुरू से लेकर अब तक की कार्यवाही बेहद अफसोस जनक है।

वहीँ इस दौरान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर हो रही राजनीति और हाल में हुए दलित आंदोलन पर अजित सिंह ने कहा कि दलितों को समाज में सम्मानजनक स्थान नहीं दिया जा रहा। दलितों के लेकर भाजपा सरकारों की कथनी और करनी में अंतर साफ़ दिख रहा है। इसलिए इतना बड़ा आन्दोलन खड़ा हो गया। अब निर्दोषों पर कार्यवाही कर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।

इस भाजपा सांसद ने सपा-बसपा आैर कांग्रेस को सुनार्इ खरी-खोटी, यह कहा...

भारत बंद: प्रशासन ने जारी किए ये हेल्पलाइन नंबर, मुसीबत में फंसे तो तुरंत करें कॉल

इसके साथ ही केंद्र सरकार पर दंगे कराने का आरोप लगाते हुए अजित सिंह ने कहा कि रामनवमी के नाम पर देश में भाजपा ने लोगों को उकसाने का काम किया है। अजित सिंह ने भाजपा की केंद्र सरकार पर वादे करने और वादों से पलटने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के पास कोई नीति और योजना नहीं है।

वहीँ उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के सवाल पर अजित सिंह ने कहा की भाजपा की सरकार से आम आदमी तंग है और सरकार को हटाने के लिए सभी पार्टियों का एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उनकी अन्य पार्टियों से बातचीत चल रही है और जल्द ही इस पर निर्णय होगा।