दरअसल, यह पूरा मामला है बिजनौर थाना कोतवाली क्षेत्र के नजीबाबाद रोड के पैदा गांंव का है, जहांं शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए छात्रा घर से निकली। जब छात्र स्कूल जा रही थी तो दूसरे पक्ष के युवकों ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने जब इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। युवकों के नाम दीपक, तेजपाल, कुंवर सैनी, राजू बिल्लू, टीकम बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, संघर्ष में असिनू, सरफराज, ऐशान और एक अज्ञात शख्स की मौत हुई है।