
Ruckus In Village Over Love Marriage: हालांकि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शुरुआती पड़ताल के बाद पुलिस इसे हार्ट अटैक से मौत मान रही है। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा है। इसलिए पुलिस मामले में संजीदगी से काम ले रही है। मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में अक्का भीकनपुर गांव का है।
ये था पूरा मामला
बतादें कि लगभग 5 महीने पहले 24 मई को यहां रहने वाले अरशद हुसैन की 24 साल की शादीशुदा बेटी गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। इस मामले में अरशद हुसैन ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में दिए बयान में युवती ने कहा था कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया था।
मामला दो अलग-अलग समुदाय और एक ही गांव का था। इसलिए युवक के परिजन इस घटना के बाद गांव छोड़कर चले गए थे और रिश्तेदार में रह रहे थे। करीब 5 माह बाद युवक के परिजन गुरुवार को गांव लौटे थे। पुलिस युवक के परिजनों को गांव तक छोड़ने गई थी। लेकिन पुलिस के गांव से जाते ही दोनों पक्षों में टकराव हो गया।
युवती के पिता अरशद हुसैन की इस विवाद के दौरान मौत हो गई। अरशद के परिजनों ने युवक पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि अरशद हुसैन के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उनकी मौत की वजह भी हार्ट अटैक बताई जा रही है।
एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए मीडिया से कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डेडबॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही पता चलेगा कि अरशद हुसैन की मौत कैसे हुई है।
Published on:
20 Oct 2023 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
