
healthy food for navratri fast
मुरादाबाद। इस बार शारदीय नवरात्र 21 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर को खत्म होंगे। हिंदू धर्म में इन नवरात्र का विशेष महत्व है। यह न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक रूप से भी नारी के स्वरूप के पूजन के महत्व को दर्शाता है। लोग नौ दिन मात शक्ति के अलग-अलग रूपों की पूजा कर धर्म लाभ कमाते हैं, लेकिन अगर आप अपने ऊपर लगे मुकदमों, बीमारी या आर्थिक रूप से परेशान हैं तो ये शारदीय नवरात्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। सिर्फ एक फूल आपके सारे कष्ट हर लेगा।
छोटे-छोटे उपायों के साथ करिए मां की आराधना
शहर के वरिष्ठ ज्योतिषी पंकज वशिष्ठ के मुताबिक, वैसे तो मां की कृपा सब पर इस नवरात्र में बरसती है और वो कभी अपने बच्चों को निराश नहीं करती, लेकिन अगर आप पर कई मुकदमे लंबित हैं या कोई न्यायिक प्रक्रिया झेल रहे हैं तो इस नवरात्र में आपको सिर्फ मां के चरणों में लाल गुलाब का फूल अर्पित कर उनका ध्यान करना होगा। इसके अलावा आप सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते का जाप करेंगे तो लाभ मिलेगा। जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, वे मां के चरणों में लाल गुलाब के साथ लाल कनेर या पीला कनेर का फूल अर्पित करें और मां के मंत्रों का उच्चारण करें। निश्चित रूप से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपका घर धन धान्य से परिपूर्ण हो जाएगा। इसके बाद अगर आप या आपके परिवार में कोई बीमार है तो मां के चरणों में लाल गुड़हल के फूल अर्पित करने के साथ ही मां के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाएं। उन्होंने कहा कि इससे सारी बीमारियाें व कष्टों का निवारण हो जाएगा।
फलदायी है व्रत
इसके अलावा उन्होंने बताया की नवरात्र के व्रत निश्चित रूप से फलदायी हैं। अगर आप बिना किसी इच्छा के भी मां की आरधना और जप व्रत करते हैं तब भी आपकी इच्छा और कष्टों का निवारण होता है। वैसे भी मां का स्थान सर्वोपरि है इसलिए मां की आरधाना से आप निश्चित रूप से लाभ में रहेंगे।
Updated on:
19 Sept 2017 11:53 am
Published on:
19 Sept 2017 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
