आज जब कुलदीप स्कूल से घर वापस आया तो घर में पिता नरपत सिंह बेटा मनीष कुमार पत्नी प्रियंका थी। घर आने के बाद कुलदीप कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया फांसी पर लटका देख परिवार वालों ने और मोहल्ले वालों ने कुलदीप को जल्दी से नीचे उतारा और डायल 100 को सूचना दी मौके पर पहुंची पीआरवी 0273 के पुलिस कर्मचारी भूपेंद्र सिंह, हिमांशु आर्य और सचिन सैनी ने देर ना करते हुए तुरंत कुलदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कुलदीप की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।