6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bijnor Crime News: पत्नी पर जानलेवा हमला कर आरोपी पति हुआ फरार, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया ये काम

Bijnor News: बिजनौर में मामूली विवाद में पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Bijnor Crime News: बिजनौर में मामूली विवाद में पत्नी के ऊपर धारदार हथियार पाठल से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पाठल भी बरामद किया गया है।

मामला बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जुलाहान का है। जहां के रहने वाले शरीफ पुत्र इस्माइल ने 14 अगस्त को मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी के ऊपर धारदार हथियार पाठल से कई बार वार कर उसे पर जानलेवा हमला किया था। जिससे पत्नी की एक उंगली काटकर अलग हो गई थी। साथ ही कई जगह उसके गंभीर चोट लगी थी। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल महिला के भाई कासिम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 307 और 324 की धारा में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल पाठल भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है चौकी इंचार्ज मीर हसन का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।