
UP Rains: यूपी के इन शहरों में होगी झमाझम बारिश..
UP Rains Alert: मौसम विभाग के अनुसार 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है। जबकि कुछ जिलों में हवाओं की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन हवाओं के चलते अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, मऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फरुर्खाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा, जिससे प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
प्रदेश में मौसम का बदलाव शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में हल्का ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। इससे कई जिलों में दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। जबकि आगामी 19 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Published on:
13 Feb 2025 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
