
UP Rains: यूपी के 33 जिलों में अगले 72 घंटे होगी बारिश | Image Source - Social Media
UP Rains in 33 Districts: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यूपी के 33 से अधिक जिलों में अगले 72 घंटों (23 से 25 जुलाई) तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के पश्चिमी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिन 33 जिलों और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें शामिल हैं: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि।
इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को नुकसान और नदी-नालों में उफान आने की संभावना भी जताई गई है।
Updated on:
22 Jul 2025 08:52 pm
Published on:
22 Jul 2025 08:52 pm
