
Holika Dahan: होलिका दहन पर इस बार रहेगा भद्रा का साया
Bhadra shadow will remain on Holika Dahan: आचार्य ओम शास्त्री के अनुसार, होलिका दहन (Holika Dahan) 14 मार्च को किया जाएगा। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 10:35 बजे से शुरू होकर अगले दिन 12:23 बजे तक रहेगी।
आचार्य ओम शास्त्री ने बताया कि भद्रा के चलते इस बार भी रात्रि में होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को नगर स्थित मां पीतांबरा ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के प्रमुख आचार्य शास्त्री ने होली के पावन पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर होली का त्योहार मनाया जाता है।
रंगों का पर्व और सद्भाव का प्रतीक पर्व इस बार 14 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं होलिका दहन (Holika Dahan) गुरुवार को किया जाएगा, इस वर्ष होली का पर्व अनेकों शुभ योग के कारण विशेष रहने वाला है। आचार्य ओम शास्त्री ने बताया कि शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा गुरुवार को प्रातः 10:35 से प्रारंभ होकर अगले दिन दोपहर 12:23 बजे तक रहेगी।
इस वर्ष भी होलिका दहन (Holika Dahan) पर भद्रा का साया देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भद्रा निशीथसे पूर्व रात्रि 11:29 पर समाप्त हो जाएगी अतः होलिका दहन रात्रि 11:29 के उपरांत ही फलदाई माना जाएगा।
Published on:
12 Mar 2025 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
