
UP Rain Alert: यूपी के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट..
Aaj ka mausam 4 January 2025: उत्तर प्रदेश में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। यूपी में ठंड के सितम से जनता अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गई है। शनिवार सुबह यूपी के मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर और बिजनौर जिलों में घना कोहरा दिखाई दिया। लोगों को कुछ दूरी का भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। वहीं, ग्रामीण इलाकों में गलन वाली ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट और बढ़ोतरी जारी है। जिसकी वजह से दिन के समय भीषण ठंड पड़ने लगी है।
आज 4 जनवरी शनिवार को उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश (UP Rain Alert) हो सकती है। पूरे प्रदेश में रात और सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। कहीं-कहीं घना कोहरा भी रहेगा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि सर्द हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने यूपी के मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, संभल और आसपास के जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लगातार ठंडी हवाएं चल रहीं है। जिस वजह से लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी में ठंड का असर बढ़ने वाला है। उत्तर पूर्व दिशा से बर्फीली हवाएं आने के कारण तापमान में गिरावट होगी। घने कोहरे के साथ हांड कंपा देने वाली सर्दी की संभावना जताई गई है।
बीते 24 घंटों में मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद उसकी गुनगुनाहट धरती की सतह तक नहीं पहुंची। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया। यह 17.1 डिग्री दर्ज किया गया।
संबंधित विषय:
Updated on:
05 Jan 2025 03:43 pm
Published on:
04 Jan 2025 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
