
UP Weather AQI Today: यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। ब्रज में शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी। उधर, हवा का प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ में बीते 24 घंटे का एक्यूआई 316 दर्ज हुआ। आगरा में सोमवार सुबह-शाम रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। अब सुबह कोहरा और शाम को धुंध छाई रहेगी। मथुरा, फिरोजाबाद, एटा में भी बूंदाबांदी तो कासगंज और मैनपुरी में सर्द हवाओं से पारा गिर गया। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश से गेहूं की बुवाई पिछड़ सकती है।
सोमवार नवंबर का सबसे ठंडा दिन हुआ रिकॉर्ड
विभिन्न मौसमी सिस्टम से मेरठ में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम को कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें गिरीं। दिनभर धूप नहीं निकलने से सोमवार नवंबर का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। पल्लवपुरम में दिनभर पीएम-10 एवं पीएम-2.5 का स्तर अधिकतम 500 के स्तर पर बना रहा। रात आठ बजे इस केंद्र पर एक्यूआई 396 दर्ज हुआ जो अत्यधिक खराब श्रेणी में है।
दिन में बढ़ी ठंड
सोमवार को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट का यह सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। अगले तीन दिनों में रात का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने के आसार हैं। इससे मेरठ में 30 नवंबर तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस का स्तर छू सकता है।
प्रदेश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ
मेरठ में बीते 24 घंटे का एक्यूआई 316 दर्ज हुआ। इस स्थिति में मेरठ प्रदेश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा जबकि देशभर में 14वां। रात नौ बजे जयभीगनगर में एक्यूआई 284 एवं गंगानगर में 349 दर्ज हुआ। इन दोनों केंद्रों पर पीएम-2.5 एवं पीएम-10 के अधिकतम स्तर क्रमश 332, 186, 349, 249 दर्ज हुए।
आ गए कोहरे वाले दिन
पहाड़ों पर बर्फबारी से अचानक ठिठुरन बढ़ गयी। शहर सुबह से घने बादल, धुंध और कोहरे के आगोश में रहा। सीजन (नवंबर) का यह पहला दिन था जब रात ही नहीं दिन में भी लोगों को सर्दी से बचाव करना पड़ा। सोमवार को कुछ पल ही सूर्य देवता के दर्शन होने से अधिकतम तापमान में 05.2 डिग्री की कमी आ गई। यह सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी ऐसी ही सर्दी रहेगी।
बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज
सुबह से घने बादल होने के बावजूद बारिश नहीं हो रही थी। करीब एक बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई है। कुछ क्षेत्रों में तो लोगों को ठहरना पड़ा। कहीं बूंदे गिरती रहीं और लोग चलते रहे। पर इसने सर्दी बढ़ा दी। इस कारण नमी की प्रतिशत भी अधिक रहा। अधिकतम नमी 93 और न्यूनतम 64 फीसदी रहा।
जानें मुरादाबाद शहर का एक्यूआई
बुद्धि विहार: AQI - 111 - अच्छी नहीं है।
इको हर्बल पार्क: AQI - 147 - अच्छी नहीं है।
रोजगार कार्यालय: AQI - 163 - अच्छी नहीं है।
जिगर कॉलोनी: AQI - 124 - अच्छी नहीं है।
कांशीराम नगर: AQI - 125 - अच्छी नहीं है।
ट्रांसपोर्ट नगर: AQI - 117 - अच्छी नहीं है।
Published on:
28 Nov 2023 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
