20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी में माघी पूर्णिमा से फिर यू-टर्न लेगा मौसम, चलेगी तेज हव, जानिए IMD का नया अपडेट

UP Weather News: यूपी में तापमान बढ़ने के साथ ही ठंड की विदाई और गर्मी का आगमन हो रहा है। यूपी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि प्रदेश में मौसम एक बार फिर माघी पूर्णिमा को यू-टर्न लेने वाला है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Weather will again take a U-turn from Maghi Purnima in UP

UP Weather: यूपी में माघी पूर्णिमा से फिर यू-टर्न लेगा मौसम..

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ठंड के लौटने की मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है। इसके साथ यह भी कहा है कि यह ठंड लंबी चल सकती है। मुरादाबाद में अधिकतम तापमान सीजन (फरवरी) का सर्वाधिक 28.4 डिग्री पहुंच गया। इसके विपरीत रात के तापमान में और कमी आई। पारा 08.2 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी अब 13 या 14 फरवरी से फिर लौटेगी।

बारिश और घने कोहरे का अलर्ट?

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 13 फरवरी यानी गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस अवधि में बारिश और घने कोहरे को लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी हुआ है। इसी तरह 13 और 14 फरवरी को प्रदेश मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में तेज हवा चल सकती है।

यह भी पढ़ें:तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

वहीं 15, 16 और 17 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान भी किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। वहीं प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने से ठंड में कमी आने लगी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ से ऊपर पहुंच गया है। अयोध्या में सबसे कम 8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि बुलंदशहर में 8.9℃ और कानपुर शहर में 9.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 12℃ न्यूनतम और 29℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं फतेहपुर में सबसे कम 24.6℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग