
मुरादाबाद पत्रिका संवाददाता कटघर थाना इलाके के निजी अस्पताल में बुधवार रात इलाज़ के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज़ में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहें परिवार को समझाबुझा कर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद रामपुर के पटवाई थाना इलाक़े के गांव मथुरापुर की रहने वाली अंजू देवी(26) पत्नी नन्हें मजदूरी का काम करता हैं। उसके दो बच्चे हैं। पति नन्हें और भाई विक्की ने बताया कि अंजू 7 माह की गर्भवती थी। बुधवार सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ गईं जिसके बाद परिवार के लोग रामपुर के अस्पताल ले गए ।
वहां से उसे मुरादाबाद कटघर थाना इलाक़े के हनुमान मूर्ति तिराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करा दिया। परिजनों के मुताबिक दोपहर लग भग 12 बजे भर्ती कराया। और 5.6 घंटे के अंदर अस्पताल वालों ने 30 हजार रुपये जमा करा लिए। वहां देर शाम लग भग 7 बजे अंजू ने दम तोड़ दिया।
जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल वालों ने पैसे जमा करा लिए. खून भी मंगा लिया. लेकिन सही से इलाज़ नहीं किया। आरोप हैं कि इलाज़ में लापरवाही के कारण ही अंजू की मौत हुई हैं। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कटघर थाना पुलिस ने बुधवार रात किसी तरह परिजनों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोसमार्टम के बाद सब जब परिजनों को सौंपा गया तो मृतका के परिवार के लोग दोबारा से उसी अस्पताल में पहुंच गए और शव को अस्पताल के गेट के पास ही ध्यान में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर एक बार फिर कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गईं और परिजनों को शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उनके गांव भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चेदानी की नस फटने के कारण ज्यादा खून बहने से मौत हुई हैं। इस मामले में थाना प्रभारी कटघर राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि परिवार वाले अभी अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गए हैं। तहरीर मिलने पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएंगी।
Published on:
25 May 2023 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
