1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजभर के बिगड़े बोल, भाजपा विधायक की इस जानवर से की तुलना

भाजपा के विधायक केे खिलाफ जमकर किया आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 May 2018, 12:47 PM IST

Sambhal

राजभर के बिगड़े बोल, भाजपा विधायक की इस जानवर से की तुलना

मुरादाबाद. अक्सर अपने विवादित बयानों से अपनी ही सरकार को घेरने वाले प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस बार भाजपा विधायक के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। सम्भल जिले के बहजोई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा के विधायक केे खिलाफ जमकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे दलित, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। हालांकि इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि तमाम कुत्ते भौंकते रहते हैं और भौंकते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- इस मॉल में हाई प्रोफाइल लड़कियाें से कराया जा रहा था गंदा काम, अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ओम प्रकाश राजभर को राजनीतिक के सौदागर बताया था। सम्भल में उनके द्वारा की गई बयानबाजी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसको लेकर राजभर जमकर आग उगली। साथ ही भाजपा विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों इसलिए परेशानी हो रही है, क्योंकि उन्होंने 20 मई को शराबबंदी को लेकर 36 हजार महिलाओं के साथ बलिया में एक बड़े आंदोलन की शुरुआत की है। भारतीय समाज पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने बीड़ा उठाया है कि शराब बंदी कराकर रहेंगे।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आक्रामक हुए आजम, बीजेपी पर निकाली भड़ास, दिया बड़ा बयान

हालांकि उन्होंने सरकार के पक्ष में अपने समर्थन पर कहा कि सुहेल देव पार्टी 2024 तक भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रहेगी। उक्त बातें उन्होंने सम्भल के बहजोई में दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण एवं ट्राईसाइकिल वितरण समारोह के बाद रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही वह 27 फीसद आरक्षण में विभाजन कराएंगे।

यह भी पढ़ें- जिन्ना की तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान