8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast: पश्चिमी यूपी के जिलों में रेड अलर्ट, 204.4MM बारिश होने की आशंका

Weather Forecast: मानसून सक्रिय होने के बाद यूपी के अलग- अलग शहरों में बारिश हो रही है। वहीं कुछ जिलों में बाढ़ जैसे नौबत आई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कौन- कौन है वह जिला?

2 min read
Google source verification
weather

प्रतीकात्मक फोटो

Weather forecast उत्तर प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। सावन के महीने में इंद्र देवता यूपी में खूब बरस रहे हैं। राजधानी लखनऊ में 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। नोएडा और गाजियाबाद में काफी बारिश हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को यूपी के लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के मुताबिक मानसून राजस्थान के जैसलमेर के रास्ते होता हुआ बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुका है। इसके कारण राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोन बन गया है। इससे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी के 44 जिलों में येलो अलर्ट जारी, 3 दिनों तक होगी बरसात, वज्रपात गिरने की संभावना
इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने यूपी के मुरादाबाद और बिजनौर में रेड अलर्ट जारी किया है। दरअसल यह जिला उत्तराखंड से सटा हुआ है। उत्तराखंड में कई इलाकों में भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार तक यूपी के 65 जिलों में बारिश की चेतावनी है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 घंटों में यूपी के 23 जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, कासगंज, अलीगढ़, गौतमबुद्घ नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, सहारनपुर में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, कासगंज, आगरा, मथुरा, बागपत, शामली में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: बाढ़, जलभराव पर सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की समीझा बैठक, राहत आयुक्त कार्यालय को दिए निर्देश