
Moradabad Weather News: 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में ठंड अधिक बढ़ जाएगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक धूप खिलने के आसार हैं। इस दौरान मध्यम कोहरा छाएगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
ठंड से लोगों का हाल बेहाल
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिम की ठंडी हवाओं से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में लोग ठंड से बेहाल हो रहे हैं। शाम होते ही पारा लुढ़कने से गलन और बढ़ रही है। बुधवार को सुबह धूप खिली थी। लेकिन दिन में बादलों की आवाजाही होने से ठंड बढ़ गई। शाम होते-होते लोग गलन से परेशान थे।
ये रहा न्यूनतम-अधिकतम तापमान
दोपहिया वाहन चालाकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 90 फीसदी थी, जो शाम को 65 फीसदी रही।
Published on:
21 Dec 2023 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
