
UP Weather Update Today: अगले एक से दो दिन के अंदर उत्तर प्रदेश का मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगले दो से तीन दिन के अंदर तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। यह गिरावट अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में नजर आएगी। जिससे ठंड बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा जिला बरेली और कानपुर रहा है।
दिन के तापमान में बनी स्थिरता
मौसम विभाग ने बताया कि दिन के तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने कि उम्मीद है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं आगरा में 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रहा है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के साथ कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। वहीं तापमान में धीरे-धीरे बदलता देखने को मिल सकता है।
बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने बदलते मौसम के कारण बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। उनके अनुसार इस मौसम में बीमरियों का खतरा बढ़ जाता है। जिससे बच्चों और बुजुर्गों दोनों को बचाए रखना बेहद जरूरी है। सुबह के समय मौसम में हल्की ठंडक का असर टहलने निकलने वाले लोगों पर पड़ सकता है। इसीलिए अपने शरीर को ढक कर रखने और पूरे बांह के कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। न्यूनतम तापमान में काफी कम और अधिकतम तापमान में स्थिरता के कारण लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
Published on:
08 Nov 2023 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
