
Weather Today In UP: यूपी में अब धीरे-धीरे मौसम ठंडा होना लगा है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब कमजोर होने लगा है। जिसका प्रदेश में असर दिखाई दे रहा है। मंगलवार को लखनऊ समेत ज्यादातर बड़े शहरों में मौसम साफ ही रहा। आसमान में हल्के बादल की आवाजाही बनी रही। इसके बावजूद पूरे यूपी में मौसम शुष्क ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिन अभी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 25 अक्टूबर को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा। इसके साथ ही कोई चेतावनी भी नहीं जारी की गई है। प्रदेश में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक मौसम शुष्क ही रहेगा। हालांकि तापमान में ठंडक बनी रहेगी, जिसके चलते लोगों को कोई खास परेशानी नहीं होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी लखनऊ में सुबह हल्के बादल रहेंगे हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। यहां आज अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रयागराज में आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तामपमान 33 डिग्री सेल्सिलय रहने का अनुमान है।
Published on:
25 Oct 2023 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
