
UP Rains Alert: 27 फरवरी से यूपी में यू-टर्न लेगा मौसम..
UP Rains Alert for 3 days: मौसम विभाग की माने तो 27 फरवरी से आगामी तीन दिनों तक पश्चिमी व पूर्वी यूपी के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को ज्यादातर जिलों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम साफ बना हुआ है, बुधवार को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं से अभी हल्की ठंड महसूस हो रही है। पश्चिमी यूपी में सुबह व रात में ठंडी के साथ दिन में गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा है, जबकि पूर्वी यूपी में अभी ठंडी हवाओं का असर देखा जा सकता है। फरवरी के अंतिम दिनों व मार्च के शुरुआत में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार वृद्धि होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 26 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। 27 फरवरी व एक मार्च को पूर्वी यूपी में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए जा रहे है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंडक बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
संबंधित विषय:
Published on:
25 Feb 2025 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
