
Moradabad News: महाकुंभ और देवताओं पर टिप्पणी में महिला अरेस्ट..
Moradabad News Today: महाकुंभ और साधु संतों के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला को मुरादाबाद पुलिस ने नोएडा से अरेस्ट कर लिया है। हालांकि महिला 8 माह की गर्भवती थी। इसलिए मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद उसे थाने से बेल देनी पड़ी।
आपको बताते चलने कि सोशल मीडिया पर महाकुंभ और देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला निर्देश सिंह को नोएडा से अरेस्ट किया गया। बजरंग दल नेता की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया किया था।
इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि गुरुवार को थाना मझोला पुलिस ने नोएडा से आरोपी महिला निर्देश सिंह पत्नी देवीराम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी महिला इस समय गर्भवती है। इसलिए उसके अनुसार ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
01 Feb 2025 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
