
शादी की रिशेप्सन पार्टी से दुल्हन संग भागा दूल्हा,वजह है हैरान करने वाली,देखें वीडियो
मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हंगाम खड़ा हो गया, जब एक युवक के शादी के रिशेप्सन में उसकी प्रेमिका पहुंच गयी। उसने आरोपी दुल्हे पर खुद के साथ धोखा कर दूसरी शादी रचाने पर ऐतराज जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होते देख आरोपी दूल्हा पत्नी और परिजनों के साथ पार्टी से भाग खड़ा हुआ। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ युवक के पिता ने युवती के आरोपों को सिरे से नकारा है।
लिव इन रिलेशन में रहे
संभल निवासी युवती का थाना क्षेत्र सम्राट अशोक नगर निवासी देवेन्द्र से पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पीड़िता के मुताबिक उसने बतौर पत्नी उसे अपने साथ अलग अलग रखा। जिसकी जानकारी आरोपी के परिजनों को भी थी। लेकिन उसे बिना बताये ही युवक ने दूसरी शादी रचा ली। उसने जब विरोध किया तो उसे धमकी दी गयी। देर रात वो शादी के रिशेप्सन पार्टी में पहुंची तो हंगामा होते देख देवेन्द्र वहां से फरार हो लिया। यही नहीं शादी में आये अन्य मेहमान भी फरार हो गए।
मामला दर्ज
हंगामे में की सूचना डायल 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर देवेन्द्र,उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इन दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है।
पिता बोला ये
उधर आरोपी के पिता रामस्वरूप ने बताया कि युवती जानबूझकर उनके बेटे को बदनाम कर चुकी है। इससे पहले भी फैसला हो चुका है। वो पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वो मेरे बेटे को ब्लैकमेल कर रही है।
Published on:
21 Nov 2018, 9:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.