25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में बच्चों के साथ पढ़ रही थी लाश भी, जब हुआ खुलासा तो पुलिस के भी उड़ गए होश

जब टीचरों और बच्चों ने कमरे में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 20 Nov 2018, 1:33 PM IST

moradabad

स्कूल में बच्चों के साथ पढ़ रही थी लाश भी, जब हुआ खुलासा तो पुलिस के भी उड़ गए होश

मुरादाबाद: सोमवार को शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया। जब यहां स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक युवक का शव स्कूल के बंद पड़े कमरे से बरामद हुआ। इसका पता भी तब चला जब कमरे में से काफी बदबू आ रही । जब टीचरों और बच्चों ने कमरे में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। फौरन ही पुलिस को सूचना दी गयी। देर शाम उसकी शिनाख्त बंगलागांव निवासी विकास के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक विकास कई दिनों से गायब था। उन्होंने विकास की मौत को लेकर काफी हंगामा भी किया। फ़िलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

आठ महीने से नहीं मिली सैलरी तो कर्मचारियों ने लगाये एेसे नारे, देखें वीडियो

स्कूल के कमरे से आई बदबू


नागफनी थाना क्षेत्र के सराय गुलजारीमल प्राथमिक विद्यालय में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। युवक की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को ईंटों से कुचला गया था। कई दिन पुराने शव से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रधानाचार्य को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने स्कूल के कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा तो कमरे में युवक का शव पड़ा हुआ था।

बड़ी खबर: पुलिस ने जाल बिछाकर कुख्यात बदमाश का किया एनकाउंटर, दो राज्यों में बोलती थी इसकी तूती, देखें वीडियो-

ऐसे हुई शिनाख्त

पुलिस ने शव कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया साथ ही शव के शिनाख्त करवाई तो उसकी शिनाख्त विकास के रूप में हुई। शुरूआती जांच में उसकी हत्या कर शव यहां फेंकने का मामला लग रहा है।

इतनी स्‍पीड से दौड़ी देश की पहली मेक इन इंडिया T18 Train- देखें वीडियो

नहीं होती थी गतिविधि

स्कूल प्रधानाचार्य के मुताबिक जिस कमरे में शव पड़ा मिला है वो छत टूटने के चलते पिछले दो साल से बंद किया गया था। स्कूल के कोने में स्थित इस कमरे में कोई भी गतिविधि नहीं होती थी और न ही कमरे को स्कूली कार्यो में इस्तेमाल किया जाता था। प्रधानाचार्य का कहना है कि बदबू आने पर उन्हें किसी जानवर के मरने का अंदेशा था लिहाजा उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब करने पर भड़के मुस्लिम धर्म गुरु, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो-

परिजनों ने लगाया आरोप

परिजनों ने इलाके के ही दो युवकों को नामजद किया है। और पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक कई दिन पहले ही विकास की गुमशुदगी दर्ज करवा दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से काम नहीं लिया। जिस कारण आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए विकास के शव को पत्थरों से कुचल दिया गया था।

'अगर डिंपल से शादी नहीं होती तो ये होतीं अखिलेश यादव की पत्‍नी'- देखें वीडियो

जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीँ पुलिस की लापरवाही की भी जांच करवाने को कहा।