
,,
मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कांठ रोड पर पेट्रोल पम्प के बराबर में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जेब में मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान वाणिज्य कर विभाग में तैनात स्टेनो वीरेन्द्र पाल के पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है, परिजनों के मुताबिक युवक धामपुर रिश्तेदारी में गया था।
गया था रिश्तेदारी में
परिजनों के मुताबिक नरेंद्र नये वर्ष पर 2 जनवरी को धामपुर रिश्तेदारी में घूमने गया था। वहां से कब आ रहा है इसके बारे में घर वालों को नहीं बताया था। आज सुबह स्थानीय लोगों ने रॉयल पैलेस के पास एक अज्ञात शव पड़ा देखा, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो पहचान हुई। शव पर चोट के भी कई निशान हैं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जांच शुरू
इंस्पेक्टर सिविल लाइन नवल मारवाह के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर छानबीन की जा रही है।
Published on:
04 Jan 2020 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
