
CG News: कमरे से आई झगड़े की आवाज, कुछ देर बाद युवक-युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश(photo-patrika)
Young man hanged himself in his father clinic Moradabad: पत्नी से विवाद के बाद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता के क्लीनिक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार सुबह सामने आई। युवक के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
ठाकुरद्वारा के मोहल्ला धोबियान, कैलेंडर वाली मस्जिद के पास रहने वाले डॉ. समीर के बड़े बेटे जुनैद का मंडोवाला निवासी इशरत अली की बेटी सोनम से प्रेम संबंध था। दोनों की शादी 21 अप्रैल को परिवार की रजामंदी से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई।
शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जुनैद का शव काशीपुर रोड स्थित उसके पिता के 'शिफा क्लीनिक' की दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता डॉ. समीर ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है और इसके पीछे उसकी पत्नी सोनम व ससुराल पक्ष जिम्मेदार है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस घटना से परिवार व मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Published on:
05 Jul 2025 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
