29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12वीं के छात्र ने बनाया हवस का शिकार, 14 साल की किशोरी बोली भैया कहती थी, उसके इरादे समझ नहीं पाई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी किशोरी को जबरन अपने साथ होटल ले गया और वारदात को अंजाम दिया। मां के साथ पुलिस थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को सुनाई आपबीती, मामला दर्ज कर पुलिस ने की जांच शुरू। जांच में सामने आया होटल संचालक होटल का ताला लगाकर फरार हो चुका है। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस।

2 min read
Google source verification
crime_news_mp.jpg

मुरैना। जिसे मैं भाई कहती थी, उसी ने मेरे साथ रेप किया। यह कहना है एक 14 साल की किशोरी का। 31 अक्टूबर का दिन याद करते ही वह बिलख पड़ती है। वहीं अब उसकी पीड़ा यह भी है कि 6 दिन बाद भी नामजद आरोपी को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आपको बता दे कि किशोरी और उसकी मां ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पीडि़ता का पड़ोसी था, जिसे वह भैया कहकर पुकारती थी। उसी ने उसके साथ रेप किया।

जानें पूरा मामला
दरअसल मूलत: अंबाह की रहने वाली ये किशोरी मुरैना में मां के साथ किराए से रहती थी। 31 अक्टूबर को सोमवार के दिन दोपहर करीब सवा एक बजे जब स्कूल से छुट्टी होने के बाद किशोरी घर जा रही थी। स्कूल से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंची ही थी कि तभी अंबाह में पड़ोस में रहने वाला लड़का मिला। वह यहां 12वीं में पढ़ता है। वह उसे भैया बोलती थी। उसने उसे स्कूटी पर बैठने के लिए कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। मना करने पर भी वह नहीं माना। उसने जिद की तो किशोरी उसके साथ स्कूटी पर बैठ गई।

घर की बजाय ले गया होटल, बोला कुछ खाएंगे
पीडि़ता किशोरी को वह रामनगर तिराहे पर स्थित होटल हार्ट बीट में ले गया। पीडि़ता ने उससे पूछा तो उसने कहा बहुत दिनों बाद मिले हैं, कुछ खिला-पिला दूं तुम्हें। पीडि़ता कुछ समझ नहीं पाई। होटल के अंदर गई, तो आरोपी कमरे में चला गया। उसने किशोरी को भी अंदर आने को कहा, लेकिन जब उसने इनकार किया तो वह उसे धक्का देकर दबोचकर कमरे में ले गया। उसने कमरे की कुंडी लगा दी। वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया। वह उसके सामने रोई-गिड़गिड़ाई कि वह उसे छोड़ दे। उसने आरोपी को यह तक कहा कि वह उसे भाई बुलाती है। लेकिन वह नहीं माना और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

मां ने सुना तो आ गया चक्कर, पुलिस ने की टालमटोल
किशोरी अस्त-व्यस्त हालत में अपने घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। मां ने जैसे ही मामला सुना मां को चक्कर आने लगे। बेटी ने उसे संभाला। पीडि़ता की मां ने बताया कि पति से अलग होने के बाद 3 महीने पहले ही वे मुरैना आए हैं। यहां दोनों मां-बेटी किराए से रहते हैं। वारदात के बाद मकान मालिक ने भी घर से निकाल दिया। उसने यह कहते हुए मकान खाली करवा लिया कि पुलिस के झंझट में नहीं पडऩा चाहते। उसने मजबूरी बताई लेकिन मकान मालिक ने इनकार कद दिया। अब वह ठिकाना तलाश रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के नाम पर जांच का हवाला दे रही है। पीडि़ता की मां का आरोप है कि दोपहर में ही थाने पहुंच गए थे। दिनभर पुलिस टाल-मटोल करती रही। रात करीब 12 बजे केस दर्ज किया गया। रात में ही मेडिकल कराया गया।

होटल मालिक फरार
जांच अधिकारी शिवानी बैस पुलिस बल के साथ रेस्टोरेंट हार्ट बीट पहुंचीं, तो वहां ताला लगा मिला। रेस्टोरेंट संचालक ने बोर्ड भी उतार लिया था। पुलिस के मुताबिक होटल मालिक फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नामजद आरोपी की तलाश कर रहे
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के मुताबिक एसआई शिवानी बैस को जांच सौंपी गई है। होटल का निरीक्षण भी करवा लिया गया। इसमें जो तथ्यात्मक प्रमाण पाए जाएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।