12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी को भगा ले गए दबंग फिर भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, पिता ने वीडियो में दर्द बयां कर खाया जहर

सामने आए वीडियो में जहर खाने वाले अधेड़ शख्स ने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए जहर खाने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि वो कुछ दबंगों से परेशान है।

2 min read
Google source verification
news

बेटी को भगा ले गए दबंग फिर भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, पिता ने वीडियो में दर्द बयां कर खाया जहर

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के अंतर्गत आने वाले सरपंच का पुरा गांव में एक पिता ने दबंगों के आतंक से त्रस्त आकर वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए जहर खा लिया। सामने आए वीडियो के अनुसार, जहर खाने से पहले अधेड़ शख्स ने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए जहर खाने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि वो कुछ दबंगों से परेशान है। वीडियो में उन्होंने दबंगों पर न सिर्फ रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने और घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया, बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि ये दबंग उनकी बेटी को भगाकर ले गए हैं। पुलिस से इसकी शिकायत की तो वो भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


सरपंच का पुरा गांव में रहने वाले अजय सिंह पुत्र अमर सिंह तोमर द्वारा अपने मोबाइल पर वीडियो बनाकर जहर खाया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 3 मिनट 35 सेकंड के वायरल वीडियो में शख्स जहरीले पदार्थ की चार पुड़िया को पानी मेंमिलाकर पीता दिखाई भी देता है। इस दौरान अपनी पीड़ा सुनाने के बाद उसने ये भी कहा कि, इस तरह के जीवन से तो मर जाना ही अच्छा है। हालांकि, घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजन ने शख्स को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, पुलिस को मामले की सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स के बयान दर्ज कराए।

यह भी पढ़ें- अब एंबुलेंस के साथ हेलीकॉप्टर से भी मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाएगा, केंद्रीय मंत्री की बड़ी घोषणा


वीडियो में शख्स ने कही ये बात

वायरल हो रहे वीडियो में व्यक्ति कहता नजर आ रहा है कि कुछ दिन पहले मेरी बेटी चांदनी को घर से जेवर और पैसे के साथ भगा ले गए। बाजार जाता हूं तो रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि आज भी उनकी पत्नी और बच्चे थाने में शिकायत लेकर गए। लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं करती। उधर अपराधी कहते हैं कि पुलिस उनकी जेब में है। वीडियो में भावुक होते हुए अजय सिंह तोमर कहते हैं कि ऐसे जीवन से तो मर जाना ही अच्छा है।