
नदी में नहाने गए शख्स को खींचकर ले गया मगरमच्छ, मच गई चीख पुकार, रेस्क्यू शुरू
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंतर्गत आने वाले चिन्नौनी थाना इलाके के जुगुरूआ घाट पर हुए एक बड़े हादसे में युवक लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एक चरवाहा अपने साथियों के साथ बकरियां चराने चंबल नदी के किनारे गया था। यहां बकरियां चराने के बाद नदी में नहाते समय अचानक एक विशाल मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया। यही नहीं उसे अपने जबड़े में दबाकर नदी की तल में खींच ले गया। बता दें कि बीते 24 घंटों से नदी में युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अबतक युवक का पता नहीं लग सका है।
घटना के बाद हादसे का शिकार युवक के साथियों ने इस बात की सूचना गांव के लोगों को दी, जिस पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके पर पुलिस के साथ साथ एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई। जिसके बाद नदी में लापता युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। बुधवार देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने के बाद गुरुवार को भी युवक की तलाश शुरु कर दी है। लेकिन, अबतक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
24 घंटे से चल रहा रेस्क्यू
जानकारी के अनुसार, चिन्नौनी में रहने वाले 20 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र उदल रावत अपने तीन से चार साथियों हरवीर मल्लाह, सूरज मल्लाह और रामफूल रावत के साथ चंबल के जुगुरूआघाट पर बकरियां चराने के लिए गया था। इसी बीच दोपहर 12 बजे सभी दोस्त चंबल नदी में नहाने लगे। बताया जाता है कि इसी बीच मगरमच्छ ने राघवेंद्र पर हमला कर उसे नीचे खींच लिया। मगरमच्छ के हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया। जिसके बाद चंबल नदी में वोट के जरिए युवक राघवेंद्र की तलाश की जा रही थी। लगभग चार घंटे चले रेक्स्यू आपरेशन के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल अगले दिन भी तलाश जारी है।
Published on:
14 Mar 2024 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
