27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाढ़ का पानी उतरते ही गांव में नजर आया विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

बाढ़ में विस्थापित मगर गांव में घुसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा...

2 min read
Google source verification
crocodile.jpg

मुरैना/अंबाह. बीते दिनों चंबल नदी में आई भयावह बाढ़ ने कई लोगों की गृहस्थी उजाड़ दी। लेकिन अब जब बाढ़ का पानी उतरा है तो बाढ़ विस्थापित जैसे तैसे अपनी जिंदगी को वापस पटरी पर लाने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मुरैना के बाढ़ प्रभावित कुथियाना के घेर गांव में एक मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जैसे ही गांव में घुसे विशालकाय मगरमच्छ को देखा तो उनके पसीने छूट गए और वन विभाग को इसकी सूचना दी और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर वापस चंबल नदी में छोड़ा।

गांव में घुसा विशालकाय मगरमच्छ
चंबल नदी में आई बाढ़ से मनुष्य एवं पशु ही नहीं जलीय जीव भी प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के साथ गांवों के नजदीक नालों में जलीय जीव घुस आए हैं, लेकिन जब पानी कम हुआ तो वो वापस पानी में नहीं लौट पा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चंबल नदी के बाढ़ प्रभावित कुथियाना के घेर गांव में देखने को मिला। जहां रविवार की दोपहर एक विशालकाय मगरमच्छ गांव में घुस आया। गांव में जैसे ही लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो लोग डर गए। कुछ लोगों ने एकजुट होकर मगरमच्छ को वापस चंबल नदी में भेजने के लिए पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।

देखें वीडियो-

वन विभाग ने वापस चंबल नदी में छोड़ा
मगरमच्छ को पकड़ने में सफल न होने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को गांव में मगरमच्छ के घुसने की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और वन विभाग को पकड़कर ट्रेक्टर ट्रॉली में रखकर वापस चंबल नदी में ले जाकर छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें- स्टूडेंट ने खुद को मौत देने चुना खौफनाक तरीका, सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं