18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग पर आया इनामी डकैत का दिल, लड़की के परिवार से बोला- शादी कराओ, वरना सबको मार दूंगा

लड़की का दादा भी डकैत के साथ बेटी का ब्याह कराने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि, बेटी का गला घोंट दूंगा, पर उसके साथ ब्याह नहीं होने दूंगा।

2 min read
Google source verification
News

नाबालिग पर आया इनामी डकैत का दिल, लड़की के परिवार से बोला- शादी कराओ, वरना सबको मार दूंगा

मुरैना. मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के इनामी डकैत का दिल 17 साल की नाबालिग लड़की पर आ गया है। आलम ये है कि, डकैत ने नाबालिग के परिवार को धमकी दे दी है कि, अगर लड़की से उसकी शादी नहीं कराई तो लड़की के साथ साथ पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। आपको बता दें कि, डकैत के सिर पर 10 हजार रुपए का इनाम है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, गुड्डा गुर्जर गैंग का सदस्य 30 वर्षीय कल्ली गुर्जर नाबालिग की मां और दादा के साथ इसी बात मारपीट भी कर चुका है। मामला मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके के अंतर्गत आने वाले स्याही गांव का है। लड़की का दादा भी डकैत के साथ बेटी का ब्याह कराने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि, बेटी का गला घोंट दूंगा, पर उसके साथ ब्याह नहीं होने दूंगा। बीती रात भी कल्ली ने परिवार के साथ मारपीट की है, जिसके बाद तंग आाकर परिवार थाने पहुंचकर कल्ली और उसके दो साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आया।

यह भी पढ़ें- फौजी की पत्नी से 18 साल तक रेप करता रहा जेठ, महिला ने पति को बताया तो वो बोला- भाई हैं- सब चलता है


गुड्डा गुर्जर गैंग का सदस्य है कल्ली

गुड्डा गुर्जर ग्वालियर-चंबल संभाग का खूंखार डकैत है। उस पर हत्या, लूट के साथ साथ अपहरण समेत करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। उसकी न केवल मुरैना, बल्कि धौलपुर (राजस्थान), भिंड, ग्वालियर और शिवपुरी पुलिस को तलाश है। गुड्‌डा पर मध्यप्रदेश व राजस्थान सरकार की तरफ से 60 हजार रुपए का इनाम है। इसी गिरोह का सदस्य कल्ली गुर्जर स्याही गांव के रहने वाले 80 वर्षीय गोपाल गुर्जर के घर आने जाने लगा था। इसी दौरान कल्ली ने गोपाल की 17 वर्षीय नातिन को देखा था। दो दिन पहले कल्ली ने उसके सामने नातिन से शादी का प्रस्ताव रख दिया। गोपाल गुर्जर ने शादी से इंकार किया तो कल्ली इसपर नाराज हो गया।


साथियों के साथ नाबालिग की मां और दादा को पीटा

कल्ली गुर्जर मंगलवार रात साथी बंटी गुर्जर और जितेंद्र गुर्जर के साथ गोपाल गुर्जर के घर पहुंचा। यहां उसने फिर गोपाल से कहा कि, वो उसके साथ नातिन की शादी करा दे, नहीं तो उसके साथ साथ सबको मार डालेगा। गोपाल ने इंकार किया, तो कल्ली ने लड़की की मां रामबाई और गोपाल की लात-घूंसे और लाठियों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार के अनुसार, वो धमकी देकर भी गया है कि, अगर हंसी खुशी न बुलाया तो अगली बार सबकी जान लेने आएगा।

यह भी पढ़ें- पति की मौत के बाद देवर के साथ रहती थी महिला, झगड़े के बीच भाभी ने कह दिया नामर्द, फिर देवर ने उठाया खौफनाक कदम


दर्ज हुआ मामला

मारपीट के बाद लड़की का बुजुर्ग दादा गोपाल गुर्जर और मां रामबाई सुबह पहाड़गढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को आपबीती सुनाई पुलिस ने तीनों डकैतों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि डकैत कल्ली गुर्जर और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। कल्ली गुर्जर जबरन गोपाल गुर्जर की नातिन से शादी करने की जिद कर रहा है। इसी के चलते उसने नाबालिग के परिवार के साथ मारपीट भी की है। फिलहाल, पुलिस डकैत की तलाश में जुट गई है।

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ तो लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो