मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मामला पोरसा का है जहां रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि वो ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए तीन दिन से पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी जा रही है। महिला का कहना है कि सास की मौत के बाद से ससुर उस पर बुरी नजर रखते हैं और बीते दिनों उन्होंने उसके सामने एक अजीब शर्त रखी। जब उसने शर्त मानने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट भी की।